फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमएयू के पिंटो में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ईमएयू के पिंटो में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप
विज्ञापन


खुर्जा जंक्शन। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर चलकर पुरानी दिल्ली से जंक्शन आने वाली ईएमयू के पिंटो में सोमवार देर रात आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना पर जीआरपी-आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। इसके कारण ईएमयू करीब तीन घंटे तक ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर चलकर पुरानी दिल्ली से जंक्शन आने वाली ईएमयू आ रही थी। देर रात अचानक ट्रेन के पिंटो में आग लग गई। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि पिंटो के नीचे वाली बोगी नंबर 20011 तक आग नहीं पहुंची वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने की सूचना पर पहुंचे टीएक्सआर कर्मियों ने किसी प्रकार सिंकदरपुर के समीप ट्रेन रुकवाते हुए आग पर काबू पाया, जिसके बाद ट्रेन आगे को रवाना हुई। किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी। एसएस पीके गुप्ता ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें