सिकंदराबाद। साप्ताहिक बंदी के दिन बुधवार को श्रम विभाग की छापेमारी से नगर के दुकानदारों ने हड़कंप मच गया। श्रम अधिकारियों ने 35 दुकानदारों के चालान काटे। बुधवार को नगर में साप्ताहिक बंदी रहती है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी घनश्याम निषाद ने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी कि साप्ताहिक बंदी के दिन भी सिकंदराबाद में आम दिनों की तरह बाजार खुलता है। बुधवार को उन्होंने साप्ताहिक बंदी के दिन श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनुज वर्मा, विभाग के कर्मचारियों और पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। इस दौरान खुले पाए जाने पर 35 दुकानदारों के चालान किए गए। वहीं भविष्य में साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान खोलने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी दी गई। श्रम विभाग की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए। ब्यूरो