कर्ज न चुकाने पर जैन राइस मिल सील
मिल पर पीएनबी के बकाया हैं 40 करोड़ रुपये, अब की जाएगी नीलामी
फोटो समाचार
सिकंदराबाद।
समय से कर्ज की अदायगी नहीं करने पर पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित जैन ओवरसीज राइस मिल को सील कर दिया।
पंजाब नेशनल बैंक की सिकंदराबाद शाखा के मुख्य प्रबंधक अनिल यादव ने बताया कि जैन ओवरसीज राइस मिल ने अपने व्यापार के विस्तार के लिए बैंक से 33 करोड़ रुपये का लोन लिया था, जो ब्याज समेत बढ़कर 40 करोड़ रुपये हो गया था। लोन की समय से अदायगी नहीं करने पर 30 जून 2016 को कंपनी के खाते को एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग असेट) कर दिया गया था। बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में बैंक के अधिकारियों ने जैन ओवरसीज राइस मिल पर भौतिक कब्जा लेते हुए सील कर दिया। लोन की वसूली के लिए बैंक संपत्ति को कुर्क कर नीलामी करेगा।