फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित मिले 13 शिक्षकों का कटा एक-एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुपस्थित मिले 13 शिक्षकों का कटा एक-एक दिन का वेतन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के परिषदीय स्कूलों से बिना सूचना गायब होने वाले शिक्षकों की पोल लगातार खुलती जा रही है। अब सिकंदराबाद क्षेत्र में संचालित परिषदीय स्कूलों में तैनात 13 शिक्षक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए। क्षेत्र के एबीएसए की निरीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए ने सभी 13 शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि गत दिनों सिकंदराबाद के एबीएसए ने क्षेत्र के परिषदीय स्कूलाें का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के गांव गेसूपुर स्थित स्कूल में प्रधान अध्यापक मुकेश कुमार, फौलापुर स्थित स्कूल में प्रधान अध्यापक उमेश कुमार, सुनपेड़ा स्थित स्कूल में सहायक अध्यापिका रीमा सिंह, विभा राय, रीना सिंह, रूबी तरन्नूम, शिक्षामित्र राकेश सिंह और सरिता देवी, बहोरावास स्थित स्कूल में सहायक अध्यापिका सुनयना भटनागर, हिनौटी स्थित स्कूल में सहायक अध्यापिका हुमेरा, सांवली स्थित स्कूल में रविंद्र कुमार, कांवरा स्थित स्कूल में सहायक अध्यापिका प्रियंका यादव और गांव कोवरा स्थित स्कूल में सहायक अध्यापिका रचना रानी भारतीय अनुपस्थित पाई गई थीं। उन्होंने बताया कि सिकंदराबाद एबीएसए की ओर से स्कूलों में गायब मिले उक्त सभी शिक्षकों की रिपोर्ट भेजी थी, जिसके बाद इन सभी शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने शिक्षकों को चेतावनी दी है कि किसी भी अनुपस्थित शिक्षक को बख्शा नहीं जाएगा। बिना सूचना दिए स्कूल में अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें