फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 125 स्कूलों में नहीं बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 125 स्कूलों में नहीं बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के 125 स्कूलों में अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं हैं। ऐसे में इस बार गर्मी की तपिश में बच्चों के पसीने छूटेंगे। मौसम विज्ञानी अबकी बार गर्मी भी ज्यादा पड़ने के आसार जता रहे हैं।
जनपद में 2399 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें 764 उच्च प्राथमिक और 1632 प्राथमिक विद्यालय हैं। इन स्कूलों में 2.21 लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। विभाग से ली गई जानकारी के मुताबिक 125 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें विद्युत कनेक्शन नहीं है। बेसिक शिक्षा विभाग का कहना है कि इन स्कूलों से विद्युत लाइन 50 से 250 मीटर दूर हैं। ऐसे में वहां तक पॉवर कारपोशन की ओर से केबल नहीं डाला गया है। दूसरी ओर परिषदीय स्कूलों मार्च 2018 तक 11 करोड़ रुपये बिजली का भुगतान शेष चल रहा है। इसके लिए पावर कारपोरेशन लगातार विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर रहा है। अफसराें का दावा है कि इस बकाया बिल भुगतान के लिए विभाग और शासन को लगातार अवगत करवाया जा रहा है। जल्द ही यह बिल जमा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अब कंपोजिट ग्रांट से स्कूलों में लगेंगे विद्युत कनेक्शन
विभागीय अफसरों के अनुसार परिषदीय स्कूलों में बिजली कनेक्शन और मीटर न होने आदि की समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी। इसके लिए कंपाजिट ग्रांट की राशि खर्च की जाएगी। इस बारे में शासन की ओर से भी आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश मिलते ही इस कार्य को अंजाम देने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। उनका यह भी दावा है कि इस कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। कंपोजिट ग्रांट से स्कूलों में विद्युत कनेक्शन आदि सभी काम होंगे, जिससे सभी स्कूलों को बिजली सप्लाई मिल सके।
विज्ञापन

जनपद के कुछ स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं हैं। लेकिन अब कंपोजिट ग्रांट से इन सभी की कमी को दूर कर दिया जाएगा। इस पर काम भी शुरू हो गया है और जल्द ही सभी स्कूलों में बिजली सप्लाई हो सकेंगी। इससे पहले सभी स्कूलों का बकाया बिजली बिल जमा करवाने का प्रयास किया जा रहा है। - अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें