फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिजनौर बैराज से 1.25 लाख क्यूसेक छोड़ा गया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर/अहार/नरौरा। बिजनौर गंगा बैराज से रविवार सुबह 1.25 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ऐसे में सोमवार से एक बार फिर जलस्तर के बढ़ने की आशंका है। नरौरा गंगा बैराज के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि रविवार को बैराज नदी की डाउन स्ट्रीम में 134584 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग हेड वर्क्स के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि पानी सोमवार को नरौरा बैराज से पास होने का अनुमान है। एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल का कहना है कि गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। अब एक बार फिर जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए कंट्रोल रूम, बाढ़ चौकी व लेखपालों को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें