फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 से अधिक राशन डीलर अफसरों की रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
25 से अधिक राशन डीलर अफसरों की रडार पर
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिले में राशन वितरण कार्य में सुधार नहीं हो पा रहा है। राशन वितरण न करने वाले 25 से अधिक राशन डीलर अफसरों की रडार पर हैं। इनकी शिकायत मिलने पर डीएसओ ने जांच के लिए अफसर नामित कर दिए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 1426 सरकारी राशन की दुकानें संचालित हैं। इनसे हर माह फूड सिक्योरिटी योजना के तहत 6.50 लाख परिवारों को राशन का वितरण किया जाता है। समय-समय पर अफसर राशन का वितरण नियमानुसार करने के लिए आदेश जारी करते हैं। बावजूद इसके राशन वितरण में सुधार नहीं हो पा रहा। वहीं, जब से यह योजना शुरू हुई है तब से लेकर अब तक अधिकतर डीलरों की पूरा राशन न देने जैसे आरोप लगते आए हैं। साथ ही कई बार राशन की कालाबाजारी भी उजागर हो चुकी है। अब दिसंबर माह में बांटे गए राशन वितरण में भी राशन न देने के आरोप की शिकायत मिली है। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह का कहना है कि जिले भर से 25 से अधिक राशन डीलरों की शिकायत मिली है कि उन्होंने पूरे राशन का वितरण नहीं किया है। शिकायत मिलने पर जांच के लिए अफसर नामित कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी राशन डीलरों को निर्देश दिए हैं कि वह पूरे राशन का वितरण करें। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें