फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोम फैक्ट्री में आग से लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोम फैक्ट्री में आग से लाखों का सामान जला
विज्ञापन

- औद्योगिक क्षेत्र स्थित फोम फैक्ट्री में देर रात लगी आग
- लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
सिकंदराबाद। मंगलवार की रात में औद्योगिक क्षेत्र स्थित फोम फैक्ट्री में अचानक लगी आग से सामान, मशीनरी जल गई। दमकल विभाग की दो गाड़ियों को आग पर काबू पाने में लगभग चार घंटे लगे। फैक्ट्री स्वामी ने पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

फैक्ट्री मालिक अभिषेक ने बताया कि कोको फोम इंडस्ट्रीज के नाम से औद्योगिक क्षेत्र में उनका प्लांट है। प्लांट में फोम के गद्दे बनाए जाते है। बताया कि मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे गोदाम व प्लांट में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पुलिस, दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों को आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे लगे। अभिषेक ने बताया कि आग से कच्चा माल, अधबना माल, प्लांट मशीनरी जलने से लाखों का नुकसान हुआ है, हालांकि नुकसान का अभी आंकलन किया जा रहा है। बताया आग से किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई। एफएसओ अजीज खान ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पाने में करीब चार घंटे लगे। आग के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें