फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में 15 पदक झटके

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल मार्शल आर्ट में चैंपियनशिप में झटके 15 पदक
विज्ञापन

खुर्जा। दिल्ली स्थित जामिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में खुर्जा के 15 खिलाड़ियों ने पदक झटके। नगर में पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली के जामिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 25 से 27 मई तक आयोजित नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में प्रदेश से 800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में खुर्जा मार्शल आर्ट अकादमी के 18 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इसमें केशव सोलंकी, विक्रांत प्रताप सिंह, गौरव राघव, प्रेम कुमार, जितेंद्र, तुषार शर्मा, प्रवीन, मयंक गुप्ता, हेमल खेमका ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, दानवीर चौधरी, विवेक सोलंकी, रूपल, लोकेश ने रजत पदक तथा सिशोभन चौहान, हर्ष भारद्वाज और साहिल ने कांस्य पदक जीता है। चीफ कोच अमित शर्मा ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों का चयन जून माह में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए हो गया है। स्वागत करने वालों में सुमित शर्मा, संजीव, अमर चौधरी आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें