फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंरट की चपेट में आकर राष्ट्रीय पक्षी की मौत 19-07-20

विज्ञापन
विज्ञापन
कंरट की चपेट में आकर राष्ट्रीय पक्षी की मौत
विज्ञापन


खुर्जा। राष्ट्रीय पक्षी मोर की सुरक्षा को लेकर वन विभाग की ओर से कोई व्यवस्था नहीं है। लापरवाही के चलते मोर कभी कभी करंट से तो कभी जनवरों का शिकार बन जाते हैं। रविवार सुबह भी देहात क्षेत्र के गांव हजरतपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर की एचटी लाइन के कंरट की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मोर के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। मोर की मौत से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हजरतपुर के जंगल में रविवार सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर एक मकान की छत पर चढ़ गया। छत पर घूमते हुए मोर मकान के ऊपर से होकर जा रही एचटी लाइन की चपेट में आ गया था। करंट लगने से मोर बुरी तरह से झुलस गया। ग्रामीणों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। गंभीर हालत में तड़पते हुए मोर को लेकर ग्रामीण अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन कुछ ही देर में मोर ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मोर के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। ग्राम हजरतपुर के प्रधान और प्रधान संगठन के अध्यक्ष राहुल सोलंकी ने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी होने के बावजूद मोर वन विभाग की लापरवाही का शिकार हो रहे हैं। कुछ दिन पूर्व गांव में तीन मोरों की मौत संदिग्ध परिस्थितयों में हो गई थी। उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रीय पक्षी मोर की सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी विपिन विहारी तिवारी ने बताया कि जंगलों से निकलकर मोर कभी-कभी गांवों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में रविवार को करंट की चपेट में आने से
विज्ञापन

मोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें