फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक की 26 ग्राम पंचायतें खुले में शौच से हुई मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
26 ग्राम पंचायतें हुईं खुले में शौच से मुक्त
विज्ञापन

सिकंदराबाद। ब्लॉक की 96 ग्राम पंचायतों में से 26 ग्राम पंचायतें खुले में शौच से मुक्त हो गई हैं। एडीओ पंचायत गब्बर सिंह ने बताया कि ब्लॉक में 96 ग्राम पंचायत और 141 राजस्व गांव हैं। ब्लॉक को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए 16259 शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया था। अप्रैल 2018 तक ब्लॉक को खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य है। 31 जनवरी तक ग्राम पंचायत अगरई, अंधेल, अरौंडा, आजमपुर हुसैनपुर, बोहराबास, भराना, भटौला, बिसवाना, बुटैना, चचोई, चोला, दुल्हैरा, हसनपुर जागीर, जोखाबाद, कनकपुर, किशनपुर, नगला काला, निजामपुर, नूरपुर, रिटौली, सांवली, सराय दूल्हा, सराय जगन्नाथ, शेखपुरमाम, सिकंदराबाद देहात, सुपनेड़ा को खुले में शौच से मुक्त किया जा चुका है। वहीं 16259 शौचालयों के निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष 9137 शौचालयों का निर्माण कराया गया है। एसडीओ ने समय सीमा में ब्लॉक को खुले में शौच मुक्त कराने का दावा किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें