फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: कर्णवास गंगा में गहरे जल में डूबने से 12 वर्षीय जितेश की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 26 Jun 2026 01:24 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

डिबाई थाना क्षेत्र के गांव गंगापुर निवासी बारह वर्षीय जितेश की कर्णवास गंगा में गहरे जल में जाने से मौत हो गई। कर्णवास मार्ग पर स्थित गांव गंगापुर निवासी जितेंद्र सिंह का बारह वर्षीय पुत्र जितेश परिवार के लोगों के साथ शुक्रवार सुबह कर्णवास स्थित देव देवत्रय घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान जितेश गहरे जल में चला गया। 

विज्ञापन


जानकारी पर निकट पुलिस चौकी से पुलिस व्यवस्था में जुट गई। कई गोताखोर युवक की तलाश करने लगे। करीब पौन घंटे उपरांत करीब एक किलोमीटर पर स्थित मुर्दाबाद घाट से शव को गोताखोरों ने निकाल लिया। परिजन पुलिस के साथ युवक के उपचार को सीएचसी पहुंचे, परंतु चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजन उसके उपरांत एक निजी चिकित्सक के उपचार को ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें