फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 12 साल की मासूम ने खोला चाचा की हत्या का राज, कहा- चाची और प्रेमी ने की हत्या, दो दिन पहले हुआ था कत्ल

Thu, 11 Sep 2025 02:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीबीनगर (बुलंदशहर)
विज्ञापन
पत्नी और मृतक की फाइल फोटो और महिला का आशिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव परतापुर में युवक की अवैध संबंधों का विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर मौजूद एक किशोरी ने पूरी घटना देख दो दिन बाद परिजनों को बताया। परिजनों ने मृतक ओमपाल की मौत को स्वाभाविक रूप से मौत मान कर अंतिम संस्कार भी कर दिया था। मृतक के भाई रविकरण ने अपने बड़े भाई के पुत्र व मृतक छोटे भाई की पत्नी को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ स्याना प्रखर पांडेय ने बताया कि परिजनों द्वारा जो बातें बताई गई है उनपर व अन्य कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें