फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 12 बंदरों की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
अनूपशहर क्षेत्र में मृत मिले बंदरों का पोस्टमार्टम करते चिकित्सक। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
अनूपशहर। क्षेत्र में सुनाई गांव के निकट बुलंदशहर रोड पर खेत में करीब 12 बंदरों के शव मिलने से इलाके में रोष फैल गया। लोगों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। बंदरों के मौत की सूचना मिलते ही तहसीलदार अनूपशहर, पुलिस, वन विभाग और पशुपालन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने समझा बुझाकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। प्रारंभिक जांच में बंदरों के किसी जहरीले पदार्थ खाने का शक जताया जा रहा है। शवों के पोस्टमॉर्टम के बाद विसरा फोरेंसिक जांच के लिए गाजियाबाद भेज दिया गया।
बताया गया कि घटना की जानकारी तब हुई जब एक ग्रामीण ने रोड किनारे एक बंदर का शव देखा और उसे वहीं दफना दिया। इसके बाद जब आसपास और शव नजर आए तो ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी।
विज्ञापन

शव अलग-अलग जगहों पर पड़े मिले, जिन्हें लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ एकत्र किया। कुल संख्या करीब 12 बताई जा रही है। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों का कहना था कि यह साजिश हो सकती है, जिस पर पुलिस ने आश्वासन दिया कि पूरी जांच होगी।
तहसीलदार अनूपशहर संजय सिंह ने बताया, मामला संज्ञान में आया है। टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली जा रही है। डॉक्टरों ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर ही जहर या अन्य कारण स्पष्ट होगा।
उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नगेंद्र ने खुलासा किया कि प्रथम दृष्टया पोस्टमार्टम में जहरीला पदार्थ खाने से मौत की संभावना नजर आ रही। विसरा सुरक्षित रख फोरेंसिक लैब को जांच के लिए भेजा जा रहा।
पूरी रिपोर्ट जल्द आएगी। क्षेत्र में बंदरों की मौजूदगी आम है। हिंदू मान्यताओं के चलते यह मामला संवेदनशील हो गया है। प्रशासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें