फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मार्च तक 12 किलोमीटर सड़क का होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। अनूपशहर-शिकारपुर मार्ग के चौड़ीकरण के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। 12 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण का काम मार्च तक पूरा हो जाएगा। सड़क 3.75 मीटर से अब बढ़ाकर सात मीटर होने से सफर भी सुहाना हो जाएगा। इस कार्य पर 16 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सत्येंद्र चौधरी ने बताया कि अनूपशहर से भैलई गांव तक का यह 13 किलोमीटर की सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसकी चौड़ाई पहले 3.75 मीटर थी, अब बढ़ाकर सात मीटर कर दी गई है। सात महीने से इस मार्ग पर काम चल रहा है और काम अंतिम चरण में है।
परियोजना के तहत, राजपुर गांव में नीम नदी पर एक नया पुल बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, मार्ग पर पड़ने वाले दो पुराने पुलों को भी चौड़ा किया गया है। इन पुलों की चौड़ाई पहले 7.5 मीटर थी, जिसे अब बढ़ाकर 12 मीटर कर दिया गया है। यह मार्ग प्रतिदिन हजारों लोगों के आवागमन का मुख्य जरिया है। इसी मार्ग पर अनूपशहर अनाज मंडी भी स्थित है, जहां सैकड़ों किसान अपने वाहनों से उपज लेकर पहुंचते हैं। पहले मार्ग छोटा होने के कारण धान के सीजन में अक्सर जाम लग जाता था।
विज्ञापन

चौड़ीकरण के बाद पांच दर्जन से अधिक गांवों के हजारों निवासियों को भी लाभ मिलेगा। वहीं, दूसरी ओर अनूपशहर विधानसभा से विधायक संजय शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष यह मांग रखी थी, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए परियोजना को मंजूरी दी। विधायक संजय शर्मा ने यह भी बताया कि यह अनूपशहर को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें