फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हरिद्वार के लिए चलाई जाएंगी 12 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। रोडवेज डिपो से अगले सप्ताह से हरिद्वार के लिए दस से 12 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। फिलहाल सुबह छह बजे एक बस रवाना होती है। 14 जुलाई से सुबह आठ बजे के बाद से अन्य बसों का भी संचालन होगा। यात्री बढ़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएंगी। खुर्जा एआरएम राजेंद्र सिंह का कहना है कि शासन के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। हरिद्वार जाने वाली बसों का सूची तैयार की जा रही है। फिलहाल खुर्जा डिपो से एक बस हरिद्वार जाती है जिसका पहले से ही नियमित रूप से संचालन किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा के लिए 14 जुलाई से अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। सुबह आठ बजे से डिपो पर बसें तैयार रहेंगी। न्यूनतम 40 यात्री होने पर बस को रवाना कर दिया जाएगा। पहले 12 बसों का संचालन होगा। आवश्यकता पड़ने पर 30 और बसों को लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें