फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पबजी गेम खेलने से डिप्रेशन में आए युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पबजी खेलने से डिप्रेशन में आए 11वीं के छात्र ने की आत्महत्या
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र निवासी एक युवक ने पबजी गेम के डिप्रेशन में खुद को गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। साथ ही पुलिस ने मौके से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है।
देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव जटापुर निवासी किसान दान सिंह का 18 वर्षीय पुत्र निशांत उर्फ जॉनी कक्षा 11 का छात्र था। बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे निशांत अपने कमरे में था। जबकि, उसके पिता खेत पर गए हुए थे। मां व भाई घर के बाहरी हिस्से में पशुओं को चारा आदि दे रहे थे। इस दौरान निशांत के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। जिसके बाद परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो निशांत लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके पास एक तमंचा भी पड़ा था। युवक के द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह मोबाइल फोन पर पबजी खेलता था, इस कारण बीते कुछ समय से वह डिप्रेशन में भी चल रहा था। परिजनों ने आशंका जताई है कि इसी डिप्रेशन के चलते उसने आत्महत्या की है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कहां से लाया था तमंचा
मौके पर पहुंची पुलिस ने निशांत के शव के पास से एक तमंचा व खाली कारतूस बरामद किया है। सवाल यह उठता है कि कक्षा 11 के छात्र के पास आखिर तमंचा कहां से आया। इतनी आसानी से उसे तमंचा कैसे मिला और परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। पुलिस मामले के इस एंगल पर भी जांच करने का दंभ भर रही है।
पबजी ने ले ली निशांत की जान
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक निशांत के ताऊ अशोक समेत अन्य रिश्तेदार भी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि निशांत अपने फोन पर पबजी गेम खेलता था। इस कारण वह डिप्रेशन में भी रहने लगा था। इसी के चलते उसने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। वहीं, पुलिस ऐसी किसी भी जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

युवक की गोली लगने से मौत हुई है। परिजनों ने बताया है कि वह गुस्सैल प्रवृत्ति का था, लेकिन पबजी खेलने वाली बात परिजनों ने पुलिस को नहीं बताई है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी नई मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें