फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य प्रश्नों के भी उत्तर नहीं दे पाए 11वीं के छात्र

Thu, 26 Nov 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक बुधवार को इंटर कॉलेज ककोड़ में वेतन संबंधी अभिलेखों की जांच करने पहुंचे। मगर प्रधानाचार्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाए।
विज्ञापन


कॉलेज में शिक्षा का स्तर भी बेहद खराब मिला। विद्यार्थी डीआईओएस के सामान्य प्रश्नों का भी उत्तर नहीं दे पाए। कॉलेज में स्टूडेंट्स की संख्या काफी कम थी।

डीआईओएस ने प्रबंधन समिति को प्रधानाचार्य के निलंबन और वेतन रोकने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार ने बताया कि वह बुधवार को इंटर कॉलेज ककोड़ में वेतन संबंधी दस्तावेजों की जांच करने गए थे।
विज्ञापन


लेकिन प्रधानाचार्य दस्तावेज नहीं दिखा पाए। अन्य दस्तावेज भी अधूरे पाए गए। अध्यापकों से पूछताछ करने पर पता चला कि प्रधानाचार्य कभी-कभार ही विद्यालय आते हैं।

कक्षा 11 में 199 छात्रों के सापेक्ष मात्र 29 छात्र ही उपस्थित मिले। इतना ही नहीं जब छात्रों से कोर्स से संबंधित कुछ प्रश्न पूछे गए तो वह एक भी जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन


कॉलेज में शिक्षा का स्तर खराब होने और अन्य खामियां पाए जाने पर डीआईओएस ने प्रबंधन समिति को प्रधानाचार्य के निलंबन करने के साथ वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं।

इसके साथ ही विभाग की ओर से प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें