फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से ट्रेन में यात्री युवक की तबियत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से ट्रेन में यात्री युवक की तबियत बिगड़ी
विज्ञापन


खुर्जा जंक्शन। एचएडी ईएमयू में सफर कर रहे यात्री की बुखार और पेट में दर्द होने से तबियत बिगड़ गई। जंक्शन स्टेशन पर उतर रहे यात्रियों ने उसे ट्रेन से उतारा। युवक को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजन उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी अमर मंगलवार सुबह दिल्ली में जाने के लिए कमालपुर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ा था, लेकिन बुखार होने से अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। साथ ही पेट में दर्द होने के कारण वह तड़पने लगा। इससे ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर ट्रेन से उतर रहे यात्रियों ने अमर को भी नीचे उतारा। उसके बाद लोगों की मदद से अमर को अस्पताल ले जाया गया। सूचना देने के बाद अमर के परिजन भी पहुंच गए। उपचार के बाद तबियत सुधरने पर परिजन उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें