फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतारी में सड़क हादसे में पति की मौत,पत्नी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर
विज्ञापन

- बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
छतारी। अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर गांव पीतमपुर के पास बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई। पत्नी का अलीगढ़ में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डिबाई कोतवाली के गांव तलवार निवासी अर्जुन सिंह 28 पुत्र रोहताश सिंह अपनी पत्नी ममता के साथ आगरा गया हुआ था। वहां से सोमवार रात वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। छतारी थाना क्षेत्र में अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर गांव पीतमपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर एकत्रित लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। एसओ छतारी प्रताप सिंह बालियान ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें