कोहरे के चलते कई ट्रेनें लेट
खुर्जा जंक्शन। कोहरे में रेल का सफर यात्रियों पर भारी पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को आने वाली डिब्रूगढ़ 26 घंटे, आम्रपाली और कालिंदी 20 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 21 घंटे देरी से चलने के कारण बुधवार यानी आज पहुंचने की संभावना है। वहीं इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम 11 घंटे, मुरी सात घंटे देरी से चल रही है। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते ठंड के मौसम में यात्रियों को भारी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है।