खेलो इंडिया गेम्स में निशानेबाज अर्पित रावत का चयन
-भारत के 32 खिलाड़ियों में से महिला शूटर समेत दो खिलाड़ी चयनित
-भारत सरकार की ओर से हर साल मिलेगी पांच लाख की स्कॉलरशिप
खुर्जा। पॉटरी नगरी के निशानेबाज अर्पित रावत का चयन खेलो इंडिया गेम्स में हो गया है। पूरे भारत से चयनित 32 खिलाड़ियों में से यूपी से महिला समेत सिर्फ दो निशानेबाजों का चयन किया गया है। चयनित निशानेबाज दिल्ली में एक से तीन फरवरी तक होने वाले ट्रायल के बाद जापान में आयोजित गेम्स में हिस्सा लेंगे।
खुर्जा इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग स्पोर्ट्स के कोच विकास सोलंकी ने बताया कि एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अर्पित ने एसएमजेई कॉलेज की ओर से हिस्सा लिया था। शानदार प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश से खुर्जा निवासी अर्पित रावत और एक अन्य बालिका शूटर का चयन खेलो इंडिया गेम्स के लिए हो गया। खेलो इंडिया गेम्स में चयन होने के बाद भारत सरकार प्रति वर्ष आठ साल तक 5-5 लाख रुपये स्कॉलरशिप देगी। जापान में होने वाले गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए एक से 3 फरवरी तक ट्रायल गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। शानदार प्रदर्शन करने पर अर्पित रावत भारत सरकार की ओर से जापान में प्रतिभाग करने के लिए भेजा जाएगा। इस सफलता के बाद मंगलवार को संस्थान पर अर्पित का स्वागत किया गया और आगे बढ़ने के लिए बधाई दी गई। विकास सोलंकी, मनोज गौड़, अनुराग सिंह, जीवेन्द्र भाटी, दुष्यंत भाटी, यसिका तायल, प्रियंका, अंकिता, सुनील, हरीश, आदि रहे।