फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1138 को मिलेगा कन्या विद्या धन

Sat, 23 Jul 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
Rupee
विज्ञापन
जिले की 1138 मेधावी छात्राओं को  कन्या विद्या धन योजना के लिए चयनित किया गया है। प्रत्येक छात्रा को शासन की ओर से 30-30 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


चयनित छात्राओं में यूपी बोर्ड की 768, सीबीएसई की 213, आईसीएसई की 71, मदरसा बोर्ड की 43 और संस्कृत बोर्ड की 43 छात्राएं शामिल हैं। बीएसए वेदराम के मुताबिक, कन्या विद्या धन योजना में मेधावी छात्राओं को चयनित करने के लिए विभाग ने सभी विद्यालयों को पत्र जारी कर सूची मांग ली है।

जल्द ही छात्राओं का चयन कर उनकी लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

पिछले साल 1224 को मिला था कन्या विद्याधनः शासन की कन्या विद्या धन योजना में विगत वर्ष जिले की 1224 मेधावी छात्राओं को शामिल किया गया था। मगर इस बार 1138 मेधावी छात्राओं का ही लक्ष्य निर्धारित किया है। ऐसे में विगत वर्ष की अपेक्षा इस बार 86 छात्राएं कम हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें