फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडप के बाहर खड़ी प्रधान पति की गाड़ी में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडप के बाहर खड़ी प्रधान पति की कार में लगाई आग
विज्ञापन

ककोड़। प्रेम गार्डन में के बाहर खड़ी प्रधान पति की स्कार्पिओ कार में सोमवार रात अज्ञात बाइक सवार ने आग लगा दी। गाड़ी से आग की लपटों को उठता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग बुझाई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बिछट-सुजानपुर निवासी सत्यदेव भाटी पुत्र धर्मवीर भाटी ने बताया कि उसकी पत्नी ग्राम प्रधान है। सोमवार को उनकी भतीजी प्रीति पुत्री रमेशचंद की ककोड़ के प्रेम गार्डन में शादी थी। रात आठ बजे परिवार के लोगों के साथ वह अपनी स्कार्पिओ कार से शादी में शामिल होने गए थे। गाड़ी को मंडप के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए थे। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने गाड़ी का शीशा तोड़कर तेल छिड़कर उसमें आग लगा दी। शादी में शामिल होने आ रहे लोगों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत से आग बुझाई। एसओ आनंदवीर सिंह ने बताया कि सत्यदेव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें