फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में 56 स्कूलों से 110 छात्र-छात्रा चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। विज्ञान के क्षेत्र में जिले के होनहार छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2024-25 के तहत जिले के 56 स्कूलों से 110 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। अब इन सभी चयनित सभी छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए 10-10 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत चयनित छात्रों को 10 हजार की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाती है। योजना का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित करना है। अक्तूबर में कक्षा 6 से 10 के छात्रों के स्वनिर्मित विज्ञान प्रोजेक्ट इंस्पायर अवार्ड मानक की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना था, जिसका परिणाम अब जारी हुआ है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं के बैंक खाते पूरी तरह सक्रिय होने चाहिए। यदि किसी खाते में केवाईसी संबंधी समस्या है तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं इंस्पायर अवार्ड प्रभारी शिक्षक-शिक्षिकाएं छात्रों को जल्द से जल्द अपने खाते अपडेट करवाने के लिए कहें। कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय हमारे शिक्षकों की टीम और छात्र-छात्राओं की मेहनत को जाता है। उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का ही नतीजा है। उन्होंने सभी चयनित छात्रों, उनके मार्गदर्शक शिक्षकों और उनके परिवारों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले में विज्ञान के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें