मेले में रोजगार पाने वाले युवा नियुक्ति पत्र के साथ।
- फोटो : संवाद
बीबीनगर। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला गांव सैदपुर स्थित आईटीआई में लगा। बृहस्पतिवार को आयोजित हुए मेले में चार कंपनियाें ने प्रतिभाग किया। इसमें 167 युवाओं ने भागीदारी की और इनमें से 105 युवाओं का चयन रोजगार के लिए किया गया। मौके पर ही चयनित युवाओं को कंपनियों की ओर से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान आईटीआई के प्रधानाचार्य सुमित कुमार, प्रधान अमित कुमार, कार्यदेशक रामस्वरूप और मैनपाल समेत आईटीआई का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद