वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए 16 तक करें आवेदन
सिकंदराबाद। अब बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता से पूछेंगे कि आपका का वोट बना है कि नहीं। मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर वोट बनवाने के लिए आप घर ही फार्म भरके बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण की अंतिम तिथि 30 जून से बढ़ाकर 16 जुलाई हो गई है। उन्होंने बताया कि मतदाता को फार्म भी बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही मिलने पर कोई भी व्यक्ति उनके कार्यालय में शिकायत कर सकता है। उन्होंने बताया कि कार्य में लापरवाही पर अब तक कई बीएलओ का वेतन रोक गया है। कुछ बीएलओ और सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस भी दिया गया है। ब्यूरो