फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: किरायेदारों और मजदूरों का होगा शत-प्रतिशत सत्यापन, 15 दिन चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस 15 दिवसीय विशेष सत्यापन अभियान चलाएगी। इसके तहत किरायेदारों, ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों और ठेकेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन होगा। बाहरी जिलों और राज्यों से आए लोगों के स्थायी पते तथा आपराधिक पृष्ठभूमि की विशेष जांच की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को अभियान गंभीरता से चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए प्रत्येक थाना क्षेत्र में बीट आरक्षियों और हल्का उपनिरीक्षकों की विशेष टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें घर-घर जाकर किरायेदारों की पहचान और स्थायी पते का सत्यापन करेंगी। ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिकों और ठेकेदारों का ब्योरा भी जुटाया जाएगा। अस्थायी डेरे और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों का भी सत्यापन होगा। सड़कों पर काम करने वाले बाहरी मजदूरों के मूल पते और मोबाइल नंबर भी सुरक्षित रखे जाएंगे।
सत्यापन के दौरान संबंधित जिलों और राज्यों की पुलिस से संपर्क किया जाएगा। इससे पहचान और आपराधिक रिकॉर्ड की पुष्टि होगी। मकान मालिकों, भट्ठा संचालकों और ठेकेदारों से भी लोगों का विवरण लिया जाएगा। किसी की आपराधिक संलिप्तता या संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर गहन जांच कर कार्रवाई होगी। पुलिस ने सभी से सत्यापन में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें