बुलंदशहर। जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में कराई गई निपुण परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 स्कूलों को नई पहचान मिलेगी। इन स्कूलों को बेसिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपलोड होगा। वहीं, जिला स्तर पर भी यह स्कूल अपने-अपने ब्लॉकों में बेहतर स्कूलों की सूची में शामिल हुए हैं। आगामी वर्ष अब निपुण परीक्षा को कराया जाएगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि बेसिक स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारने के लिए हर साल निपुण परीक्षा कराई जाती है। निपुण में जिले के 100 से अधिक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल निपुण निकले हैं। विभाग द्वारा अब इन स्कूलों को बेसिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर नई पहचान मिलेगी।
प्रत्येक ब्लॉक से कितने स्कूल निपुण हुए हैं इनका नाम व पूरा डाटा अपलोड होगा। इसके अलावा किस बच्चे के कितने नंबर हैं और उसका प्रदर्शन क्या रहा है इसकी भी जानकारी अपलोड होगी। बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षक एवं बच्चों का उत्साहवर्धन करना है जिससे वह निपुण में और अच्छे से तैयारी कर सकें।