फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 10 महिलाओं को जल्द मिलेंगे ड्रोन, करेंगी कमाई

विज्ञापन
खेतों में ड्रोन से कीटनाशक का छिड़काव करती डिबाई क्षेत्र की हेमलता। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की 10 महिलाओं को जल्द ही ड्रोन मिलेगा। इसके माध्यम से यह महिलाएं फसलों पर कीटनाशक व खाद का छिड़काव कर कमाई कर सकेंगी। विभाग की ओर से इन महिलाओं के नाम नमो ड्रोन दीदी में चयन कर भेज दिए हैं। वहीं, जिले की चार महिलाओं को पहले ही ड्रोन मिल चुके हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के रोजगार उपायुक्त सूबेदार सिंह ने बताया कि नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत महिलाओं को निशुल्क ड्रोन दिए जा रहे हैं। ताकि महिलाएं फसलों पर कीटनाशक व खाद का छिड़काव कर सकें। इस योजना से खेती-किसानी में ड्रोन की उपयोगिता बढ़ेगी।
साथ ही मिशन के जरिए महिलाओं को रोजगार मिल सकेगा। इस योजना के तहत जिला स्तर पर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 10 महिलाओं का चयन किया गया है। उम्मीद है कि इन महिलाओं का शासन स्तर से जल्द चयन हो जाएगा और ड्रोन मिल जाएंगे। ड्रोन मिलने के बाद इसे चलाने के लिए 15 दिन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

मिशन के संयोजक सौरभ शाक्य ने बताया कि इसके लिए स्याना ब्लॉक के गांव बड्डा वाजिदपुर से गोपाल स्वयं सहायता समूह से पूनम शर्मा, पहासू के गांव त्योरी से गणेश स्वयं सहायता समूह से कृष्णा कुमारी, दानपुर क्षेत्र के गांव धर्मपुर से जन जागृति स्वयं सहायता केंद्र से पूनम शर्मा, शिकारपुर क्षेत्र के गांव बनवारीपुर की जय दुर्गा स्वयं सहायता समूह से प्रतिभा देवी को चुना गया है।
इसी तरह ऊंचागांव क्षेत्र के गांव जरिया आलमपुर से महिला शक्ति स्वयं सहायता समूह से चंद्रवती, अनूपशहर क्षेत्र के गांव मऊ नगला के श्री राधे-राधे स्वयं सहायता समूह से रेखा, जहांगीराबाद के गांव ढकरोली के कृष्णा स्वयं सहायता समूह से शर्मीला, अगौता क्षेत्र के गांव शाहनगर के नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह से रीता देवी और ब्लॉक लखावटी के गांव मुंढ़ी बकापुर के लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह से सपना का चयन नमो ड्रोन दीदी के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें