फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 10 स्कूल प्रोजेक्ट अलंकार योजना में शामिल, मिलेंगे दो करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन आने वाले जिले के सरकारी स्कूलों के दिन बहुरने वाले हैं। जिले के 10 सरकारी स्कूलों का प्रोजेक्ट अलंकार योजना में चयन हुआ है। इन स्कूलों को विकास के लिए जल्द ही दो करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मिलेगी। जल्द ही और भी स्कूलों के प्रोजेक्ट अलंकार योजना में शामिल होने की संभावना है।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ने बताया कि जिले से करीब 25 स्कूलों ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। पहले चरण में 10 स्कूलों को चयनित किया गया है। शेष स्कूलों के खातों विभाग के पोर्टल पर अपलोड नहीं हैं और कुछ अन्य कमियां भी हैं। वहीं, जो 10 स्कूल चयनित किए गए हैं, उन्हें फरवरी के पहले सप्ताह तक दो करोड़ से अधिक की धनराशि की पहली किस्त आने की उम्मीद है। सरकारी स्कूलों में विकास कार्य कराने के लिए शासन द्वारा प्रोजेक्ट अलंकार योजना को शुरू किया था। पहले यह योजना राजकीय स्कूलों में थी,गर अब सरकारी व संस्कृत में भी लागू कर दी गई है। प्रोजेक्ट अलंकार योजना में नियमानुसार 75 फीसदी धनराशि शासन से आएगी और 25 फीसदी सरकारी स्कूलों को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों का हुआ चयन

प्रोजेक्ट अलंकार योजना में शासन से जिन स्कूलों की सूची जारी हुई, उसमें एसएल इंटर कॉलेज खानपुर, किसान इंटर कॉलेज सरावा, बीएचएसएस इंटर कॉलेज बालका, जनता इंटर कॉलेज केशोपुर सठला, सर्वोदय इंटर कॉलेज बनबोई, इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज स्याना, एमएचएम इंटर कॉलेज सैदपुर, केएस इंटर कॉलेज रौंडा, एम इंटर कॉलेज घुघरावली और शहीद नितिन कुमार इंटर कॉलेज धनौरा शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें