फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कुट्टू के नौ नमूने समेत 10 का जांच को लिया सैंपल

विज्ञापन
नगर में एक दुकान से कुटू के आटे का सैंपल लेती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम। स्रो
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थ का सेवन करने से 39 से अधिक लोगों की हालत बिगड़ गई। जिसकी सूचना मिलने पर डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने तीन टीमों का गठन कर जांच के निर्देश दिए। शाम तक टीम ने छह स्थानों से कुट्टू के नौ नमूने समेत 10 का जांच के लिए सैंपल लिया है। साथ ही करीब 400 किलो ग्राम कुट्टू का आटा सीज किया। दुकानदारों ने कुट्टू का आटा गाजियाबाद से मंगवाए जाने की बात कही।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विनीत कुमार ने बताया कि जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से पूछताछ के बाद टीमों को जांच के लिए भेजा गया। टीम ने स्याना अड्डा से मधुसूदन ट्रेडिंग कंपनी से कुट्टू के दो नमूने लेकर छह किलो आटा सीज किया। नवीन मंडी के पास वासु किराना स्टोर से दो नमूने लेकर करीब 30 किलो कुट्टू को सीज किया।
शिकारपुर बाईपास स्थित शिवम प्रोविजन स्टोर से कुट्टू का एक नमूना लिया। इन सभी ने मंडी फतेहगंज स्थित उमेश चंद एंड संस से कुट्टू खरीदना बताया। उमेश चंद के यहां से दो नमूने लेकर करीब 350 किलो कुट्टू सीज किया गया। भूड़ चौराहे के पास सुंदर किराना स्टोर व नौशाद अली के यहां से कुट्टू का एक-एक नमूना लिया गया। साठा से रामपाल सिंह की दुकान से समा चावल का एक नमूना लिया गया।
विज्ञापन

बताया कि छह स्थानों से 10 नमूने लेकर जांच को राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे है। साथ ही 400 किलो ग्राम कुट्टू सीज किया गया। दुकानदारों ने कुट्टू गाजियाबाद की दो फर्मों से मंगाने की बात कहने पर गाजियाबाद के खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दे दी गई हैं। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार कौशल, महेश कुमार, कमलेश कुमार, हरेंद्र कुमार, राम मिलन राना, मनीषा शर्मा व सेनेट्री सुपरवाईजर बिहारी लाल शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें