फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से किसानों के 10 बिटौरे राख

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। क्षेत्र के गांव सधारनपुर में शनिवार को जर्जर हाईटेंशन लाइन किसानों के लिए आफत बन गई। लाइन से गिरी चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, इसकी चपेट में आकर किसानों के करीब 10 बोंगे-बिटौरे जलकर राख हो गए। हादसे से पांच किसानों को एक लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

दोपहर के समय ग्रामीण खेतों के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने अचानक बिटौरों से आग की लपटें उठती देखीं। ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को सूचित किया। आरोप है कि दमकल की गाड़ी सूचना के करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक अधिकांश हिस्सा जल चुका था। हालांकि, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को अन्य खेतों में फैलने से रोक लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तार काफी जर्जर हैं, इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। मामले में जब एसडीओ बीबीनगर सुरेश चंद्र से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें