फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एसआईआर फॉर्म भरने के लिए 10 दिन बाकी, चार दिसंबर के बाद कट जाएगा नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटाने या संशोधन कराने के लिए जल्द फॉर्म भरकर जमा कर दें। इसकी अंतिम तिथि चार दिसंबर तय है। इस लिहाज से मतदाताओं के पास मताधिकार को सुरक्षित रखने के लिए महज 10 दिन बचे हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के स्पष्ट आदेश हैं कि किसी भी मतदाता ने तय समयसीमा में फॉर्म भरकर जमा नहीं किया तो उसका नाम मतदाता सूची से काट दिया जाएगा। प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे तत्काल अपने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क करें और इस प्रक्रिया को पूरा कराएं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक सिंह ने कहा कि अगर एसआईआर फॉर्म नहीं मिला है तो तत्काल अपने बीएलओ से संपर्क करें। अगर किसी ने फॉर्म लेने के बाद उसे भरकर जमा नहीं किया है तो यह बड़ी चूक साबित हो सकती है। इस बार पुनरीक्षण अभियान को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए। साथ ही उन नामों को हटाना भी है, जो अपात्र हैं।
विज्ञापन


10 लाख से अधिक फॉर्म जमा हो चुके
हर दिन विधानसभावार मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यों की गहन समीक्षा की जा रही है। उच्चाधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं कि कितने फॉर्म बांटे गए, कितने जमा हुए और उनमें से कितनों का डाटा कंप्यूटर में फीड कर लिया गया है। बीएलओ को साफ निर्देश हैं कि एक भी मतदाता फॉर्म भरने से न छूटे। प्रशासन के आंकड़े बताते हैं कि 10 लाख से अधिक फॉर्म जमा हो गए हैं। वर्तमान में जिले में करीब 20 लाख मतदाता हैं।




ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों सुविधा

मतदाताओं की सुविधा के लिए फॉर्म जमा करने की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिन मतदाताओं को ऑनलाइन फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है, विशेषकर जिनका मोबाइल नंबर अभी तक वोटर आईडी कार्ड से लिंक नहीं है, वे ऑफलाइन फॉर्म भरकर सीधे बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पिछले 20 दिन से जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें