फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डेंगू मरीजों के लिए जिला चिकित्सालय में 10 बेड का वार्ड आरक्षित

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में डेंगू के लिए आर​क्षित किया गया आइसोलेशन वार्ड का भवन। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जलभराव के चलते जिले में डेंगू और मलेरिया के मरीज बढ़ने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला चिकित्सालय में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। साथ ही प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पांच-पांच बेड डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में अब तक डेंगू के सात और मलेरिया के 34 मरीज मिल चुके हैं। बुधवार को चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब में डेंगू लक्षण के 25 एवं मलेरिया के लक्षण के 53 मरीजों का सैंपल लेकर जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि डेंगू मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड को आरक्षित कर दिया गया है। साथ ही वार्ड में प्रत्येक बेड पर मच्छरदानी लगवाई जा रही है। दवाएं व अन्य व्यवस्था भी कर दी गई है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए प्रत्येक सीएचसी पर पांच-पांच एवं प्रत्येक पीएचसी पर दो-दो बेड आरक्षित कराए हैं। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें