फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को टक्कर मार ट्रॉली से टकराई बस, एक की मौत

विज्ञापन
रोडवेज की टक्कर से खाई में पलटी ट्रैक्टर -ट्रॉली। अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
बाइक को टक्कर मार ट्रॉली से टकराई बस, एक की मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद। ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक पर सवार होकर दिल्ली मजदूरी करने जा रहे लोग शनिवार की रात हाईवे-91 पर आढ़ा गेट के पास हादसे का शिकार हो गए। रोडवेज की टक्कर से ट्रॉली में सवार करीब सात लोग घायल हो गए। वहीं बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद रोडवेज चालक बस के साथ मौके से फरार हो गया। हाईवे पर वाहनों के खड़े रहने के कारण यातायात भी बाधित हुआ। परिजनों ने आरोपी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम नगला मादघाटी थाना एका जनपद फिरोजाबाद निवासी धर्मेंद्र पुत्र साहुकार सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। शनिवार को वह घर के खर्च के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं की दो बोरी लेकर दिल्ली जा रहे थे। ट्रैक्टर को ग्राम आजमपुर सिलौटा थाना एका निवासी जयवीर उर्फ पप्पू पुत्र मोमराज चला रहे थे। गांव व उसके पास के गांव के करीब 14 लोग भी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे। जो गांव में खाली होने के कारण दिल्ली में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। ट्रॉली के पीछे उनका भाई उदयराज, गांव निवासी अनुज उर्फ भुल्ला पुत्र रामनरेश बाइक से चल रहे थे। उनके पीछे वह अपनी कार से चल रहा था। बताया कि रात करीब 1.10 मिनट पर जब वह सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में हाईवे-91 पर आढ़ा गेट के पास पहुंचे तो बुलंदशहर की ओर से आ रही रोडवेज के चालक ने तेजी, लापरवाही से बस चलाते हुए मोटसाइकिल मेें टक्कर मार दी। इसके बाद रोडवेज चालक ने ट्रैैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे खाई में पलट गई। दुर्घटना में बाइक सवारों समेत ट्रैक्टर ट्रॉली सवार सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना को अंजाम देकर रोडवेज चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में आजपुर सिलौट जनपद फिरोजाबाद निवासी जयवीर पुत्र मोमराज, आशीष पुत्र जयवीर, नगला मादघाटी निवासी प्रतीक पुत्र धर्मेंद्र, नगला इमलिया जनपद एटा निवासी राहुल पुत्र तेजपाल, व उसका भाई उदयराज, अनुज उर्फ भुल्ला, नगला माहारी थाना सिकंदरू जनपद हाथरस निवासी जितेंद्र पुत्र श्रीनिवास, नगला रामभक्त थाना ऐतमादपुर जनपद आगरा निवासी प्रीतम पुत्र लीलाधर,गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप घायलों को पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। जबकि उदयराज की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हादसे के बाद वाहनों के सड़क पर खड़े होने के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात को सुचारु बनाए रखा। और वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया। चौकी प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देकर रोडवेज चालक बस के साथ मौके से फरार हो गया। तहरीर पर आरोपी अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

---------
ट्रॉले ने बाइक सवार किशोर को कुचला, मौत
फोटो
- मौके पर ट्रॉले को छोड़कर फरार हुआ चालक, लोगों ने किया हंगामा
- हंगामे की सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे सीओ, लोगों को कराया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
ककोड़। तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार किशोर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रॉले को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर सीओ कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भौपतपुर निवासी चंद्रभान पुत्र नेत्रपाल ने बताया कि शनिवार की रात करीब 9.15 बजे उसका भतीजा हिमांशु (14वर्ष) पुत्र अखिलेश, रिंकू पुत्र भगवान दास, बाइक से घर से झाझर जा रहे थे। झाझर रोड पर बाबा होटल के पास पीछे से आ रहे ट्रॉला चालक ने तेजी, व लापरवाही से ट्रॉले को चलाते हुए बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण रिंकू, हिमांशु अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। हिमांशु ट्रॉले के पहिए के आगे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि मृतक किशोर कक्षा नौ का छात्र था। जबकि रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रॉला चालक ट्रॉले को मौेके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस को हिमांशु का शव नहीं उठाने दिया। हंगामे की सूचना पर सीओ गोपाल चौधरी ककोड़ के अलावा अन्य थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। और उन्होंने हंगामा कर रहे लोगाें को समझाबुझाकर शांत किया। सीओ के आश्वासन के बाद ही हंगामा कर रहे लोग शांत हुए। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी राम भवन सिंह ने बताया कि ट्रॉले को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें