फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.50 लाख गैस उपभोक्ताओं की सब्सिडी पर मंडराया खतरा

Fri, 01 Apr 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
गैस सिलेंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद के 1.50 लाख घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं की सब्सिडी पर खतरा मंडरा गया है। अभी तक इन उपभोक्ताओं ने न तो गैस एजेंसी और न ही बैंक में आधार कार्ड की कापी जमा करवाई है। सब्सिडी मिलेगी या नहीं। इसका फैसला चार अप्रैल को पेट्रो कंपनी के अधिकारियों द्वारा गैस एजेंसी संचालकों की ली जाने वाली बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन



बता दें कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं का आधार कार्ड नंबर जरूरी कर दिया था। इस पर पेट्रो कंपनियों ने उपभोक्ताओं से गैस एजेंसी और बैंक में अपने खाते से आधार कार्ड नंबर लिंक करवाने के लिए आधार कार्ड की कापी जमा करवाने के आदेश जारी किए थे। इसके लिए 31 मार्च की तिथि जारी की गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें