फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मजदूरी पर गए युवक की हरियाणा में रोलर से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। सिमरिया गांव से मजदूरी करने हरियाणा गए युवक की रोलर से दबकर मौत हो गई है। सूचना पर परिवार के लोग हरियाणा रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

हजरतपुर थाना क्षेत्र के सिमरिया तेंदू गांव के रामनिवास का 20 वर्षीय पुत्र प्रेम सागर 16 जुलाई को मजदूरी करने के लिए गांव के अन्य लड़कों के साथ हरियाणा गए थे। यह लोग झुपपाकलां नामक स्थान पर एक फैक्टरी में काम करने लगे। 18 जुलाई को फैक्टरी में ही प्रेम सागर रोलर की चपेट में आ गए। साथ गए अन्य युवक घायल प्रेम सागर को हिसार के अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग हरियाणा पहुंच गए हैं। ग्राम प्रशासक अवनीश कश्यप ने बताया की 15 महीने पहले ही प्रेम सागर की शादी हुई थी। वही अकेला परिवार का भरण-पोषण करता था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें