उझानी। पठानटोला मोहल्ले से दो दिन पहले लापता रफीक बुधवार देर शाम संभल जिले के बबराला में मिल गया।
देर शाम घर लौटे रफीक के पिता नवी हसन ने बताया कि वह दो दिन पहले पूर्वाह्न में बाइक से घर से रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर निकला था। वह घर नहीं लौटा तो खोजबीन की गई। बुधवार दोपहर नवी हसन ने कोतवाली पुलिस से भी शिकायत की। पुलिस गुमशुदगी दर्ज करती, इससे पहले ही रिश्तेदार के जरिये पिता को रफीक के बबराला में होने की सूचना मिल गई। पिता नवी हसन के मुताबिक- वह एक रिश्तेदारी में चला गया था। उसका मोबाइल फोन बंद हो जाने से परिवार के लोग परेशान थे। संवाद