सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव जमालपुर पीपरी निवासी जयनारायण गुजरात में रह कर मजदूरी करते थे। वह 12 अप्रैल को रोडवेज बस से गांव आ रहे थे। जब वह चोई की पुलिया पर बस से उतरे तभी तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले गए। रविवार रात उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि युवक के परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद