फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फंदे से लटके युवक की दिल्ली में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा कस्बे में 10 दिन पहले आत्महत्या करने के लिए फंदे पर लटके युवक की रविवार रात दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। कस्बे के वार्ड नंबर आठ निवासी रेहान (28) सात मार्च को फंदे से लटक गया था। परिजनों ने तुरंत ही उसे फंदे से उतार लिया और इलाज के लिए मुरादाबाद ले गए। वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। रेहान का एक साल पहले ही निकाह हुआ था। उसका आए दिन पत्नी से विवाद होता था। रविवार रात दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में रेहान ने दम तोड़ दिया। परिजन उसका शव लेकर लौट रहे हैं। उनकी ओर से पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें