मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। हरदोई जिले के पाली कस्बा निवासी बाइक सवार 24 वर्षीय अमन की बृहस्पतिवार रात जरियनपुर तिराहा के पास दूसरी बाइक से टकराकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। देर रात पहुंचे परिजन शव को देख बिलख पड़े। साथ में आए लोगों ने उन्हें संभाला। संवाद