फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दूसरे समुदाय के युवक ने किशोरी से की छेड़छाड़, तीन पर केस दर्ज

Mon, 26 Oct 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरे समुदाय के युवक की ओर से अनुसूचित जाति की किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आसिफ, फुरकान और एक अन्य युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। घटना के बाद से तीनों आरोपी भागे हुए हैं। पीड़िता के पिता के मुताबिक, शनिवार को उनकी बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का आसिफ अपने साथी फुरकान और एक अन्य युवक के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि तीनों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। परिजन के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। किशोरी के मेडिकल परीक्षण और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें