फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत में बेहोश मिले युवक की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 04 Dec 2023 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मृतक आशीष का फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव बरनी ढकपुरा में शनिवार देर शाम आशीष कुमार (19 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शाम के समय वह खेत में बेहोश पड़ा मिला था। परिवार वाले उसे निजी अस्पताल ले गए थे। उन्होंने एक लड़की और उसके परिवार वालों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव बरनी ढकपुरा निवासी राजपाल यादव के पुत्र आशीष कुमार दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी कर रहा था। उसके परिवार वालों के मुताबिक आशीष 15-20 दिन पहले ही दिल्ली से आया था। अन्य युवक भी दिल्ली में नौकरी कर रहा है। उसने वहीं से आशीष को कॉल करके अपनी बहन का मोबाइल लेने को कहा था। उसकी बहन एक स्कूल में पढ़ाती है। शुक्रवार को आशीष युवक की बहन के स्कूल में गया था। वहां उसकी बहन ने आशीष के साथ मारपीट कराई और उस पर छेड़खानी का आरोप लगा दिया। थाने जाकर तहरीर भी दे दी।
शनिवार शाम परिवार वालों को पता चला कि आशीष गांव के बाहर खेत में पड़ा हुआ है। परिवार वाले वहां पहुंचे और उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने लड़की और उसके परिवार वालों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने रविवार दोपहर युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। देर शाम परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। कोई तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।

मृतक आशीष का फाइल फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें