उझानी। थाना क्षेत्र के गांव मियोना में एक युवक की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव निवासी अमन 20 पुत्र विजेंद्र बृहस्पतिवार शाम करीब 5 बजे घर पर अकेला था। परिवार के लोग कहीं गए हुए थे। परिजनों के घर पहुंचने पर युवक का शव घर पर कमरे में पड़ा मिला। पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। संवाद