फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क हादसे में युवक की मौत, किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात आंवला रोड पर किसी वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय रानू की मौत हो गई, जबकि 14 साल का रोहित घायल हो गया। रानू पुत्र कुंवरपाल कोतवाली क्षेत्र के गांव पैगा भीकमपुर का रहने वाला था। वह बुधवार रात करीब नौ बजे पड़ोसी रोहित पुत्र रंजीत के साथ बाइक से पंप पर डीजल लेने आया था। बाइक रानू चला रहा था। दोनों में से कोई हेलमेट नहीं लगाए था। डीजल लेकर लौटते वक्त आंवला रोड पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टर ने रानू को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन को तलाश रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें