फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र में सिलहरी और चंदन नगर के बीच शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से अनिल कुमार (27) की मौत हो गई। अनिल कुमार पुत्र चंद्रशेखर संभल जिले में जुनावई थाना क्षेत्र के गांव रजवाना का रहने वाले थे। वह शुक्रवार रात करीब आठ बजे अपनी बाइक पर गांव के धर्मवीर (25) के साथ सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलहरी और चंदन नगर के बीच से गुजर रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में अनिल की मौत हो गई। उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। धर्मवीर को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें