फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज/सैदपुर। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार रात नदवारी गांव के नजदीक दो बाइकों की भिड़ंत में 21 वर्षीय सूरज की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार रात करीब 09:00 बजे हुआ। कस्बा सैदपुर निवासी सूरज पुत्र लालाराम सागर बाइक से मोबाइल खरीदने वजीरगंज जा रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। बाइक मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर नदवारी गांव के नजदीक पहुंची तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार मुरादाबाद के थाना कटघर के गांव नगला मत्ता निवासी अर्जुन पुत्र बालिस्टर गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल अर्जुन को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। सूरज के परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली में जींस बनाने की फैक्टरी में काम करता था। चार भाइयों में सबसे बड़ा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। होली मनाने के लिए वह घर आया था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें