बिनावर। बरेली-बदायूं नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई।
बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे बरेली-बदायूं हाईवे पर घटपुरी भट्ठा के नजदीक युवक का शव पड़ा मिला। उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने ही शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में भेज दिया है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। थाना पुलिस के मुताबिक माना जा रहा है कि युवक इधर से गुजर रहा होगा, तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी होगी। थाना पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है।