फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र में बिचौला और खरखोली के बीच वाहन की टक्कर से 30 वर्षीय सुनील यादव की मौत हो गई। वह रात करीब 11 बजे अपनी बहन के घर से बाइक लेकर लौट रहा था। सुबह उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के गांव टेहरा निवासी सुनील यादव पुत्र रामवीर खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके परिवार वालों के मुताबिक- सुनील बृहस्पतिवार की दोपहर अपनी बहन के घर करियामई गांव गया था। शाम को उसने अपनी बहन के घर खाना खाया। रात करीब 11 बजे बाइक लेकर अपने घर के लिए निकल पड़ा। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए था।
शुक्रवार सुबह बिचौला और खरखोली के बीच सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला। उसके ऊपर बाइक गिरी पड़ी थी। राहगीरों की सूचना पर जरीफनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की सूचना पर परिवार वाले भी आ गए। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार वालों ने बताया कि युवक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें